जालौन-उरई । झोला में रखकर देशी शराब के क्वाटर लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उपनिरीक्षक सतीश कुमार यादव देवनगर चैराहे पर भ्रमण कर रहे उसी समय संदिग्ध अवस्था में दिखे युवक कल्लू पुत्र रामनाथ दोहरे निवासी दलालनपुरा को पकड़ लिया तथा उसकी तलाशी ली तो उसके झोला से 18 क्वाटर देशी शराब के बरामद हुए हैं। पुलिस युवक के आबकारी अधिनियम की दफा 60 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment