कोंच(उरई )। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला जय प्रकाश नगर आनंदी माता मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने मामा बनकर आये बच्चों को बंधक बनाकर खूब लूटपाट की मौके पर 100 नंबर पुलिस की गाडी पहुंची और जांच पड़ताल की ताजा मामला क्षेत्र के मुहल्ला जय प्रकाश नगर निवासी मंतोष कुमार पुत्र गेंदालाल राठौर ने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को शिकायती पत्र देते हुये दुखड़ा सुनाया है मन्तोष ने बताया है कि 26 जनवरी को रोज की भाँति वह मजदूरी करने गया था और मेरी पत्नी भी हरी मटर की फलियां तोड़ने गयी हुई थी और घर में ताला लगाकर में अपने बच्चों के स्कूल मां सरस्वती ज्ञान मंदिर केलर गंज में जाकर अपनी पुत्री जो कक्षा दो में पड़ती है प्रिया को चाबी देकर अपने काम पर निकल गया था किसी अज्ञात व्यक्ति स्कूल पहुंच गया और मेरी लड़की प्रिया को अपना मामा बताया और बातों बातों में उसे घर लेकर आ गया और घर के कमरे में बंधक बनाकर धमकी देते हुये ताला तोड़कर घर में रखे लाखों के जेबर लेकर रफूचक्कर हो गया जब मेरा लड़का सुमित स्कूल से घर आया तो घर का सामान बिखरा देख चिल्लाने लगा आबाज सुनकर अड़ोस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए किसी ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी मौके पर आई पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी मंतोष ने बताया कि उसकी बर्षों की कमाई चली गयी इसमें मंगल सूत्र सोने के दो बजन करीब 10 ग्राम सोने की दो अंगूठी बजन 8 ग्राम सोने की जंजीर 5 ग्राम नाक की कीलें दो बजन दो ग्राम सोने की झुमकी बजन 12 ग्राम सोने के टॉक्स चार ग्राम चांदी की तोड़ियां चार जोड़ी बजन 150 ग्राम चांदी की हाफ पेटी बजन 150 ग्राम और नगद रुपया 9500 सौ चोरी चला गया फिलहाल इस घटना से मंतोष के घर में भारी मातम पसरा हुआ है उसने कोतवाली पुलिस से घटना का पर्दाफास कर अपना सामान दिलाने की गुहार लगाईं है पुलिस गंभीरता से लेते हुये जांच पड़ताल में जुट गयी है।







Leave a comment