उरई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के मौके पर आज जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने जिला महिला चिकित्सालय पहुंच कर नवजात शिशु को पोलियो की खुराक पिलाकर बूथ का शुभारम्भ किया। इस मौके पर जिला महिला अस्पताल के महिला डाक्टर व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

इस मौके पर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने उपस्थित लोगों से कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के रुप में मनाया जाता है जिसमें सभी जाति व धर्म के लोगों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक पिलवाना चाहिये। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने आस-पड़ोस में रहने वाले अभिभावकों को प्रेरित करें कि यदि उनके घर में 0 से 5 वर्ष तक का कोई बच्चा है तो उसे पोलियो बूथ पर ले जाकर खुराक जरुर पिलवाये। जिससे बच्चे को विकलांगता से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी सरकारी व गैर सरकारी तथा समाजसेवी संस्था के लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिये।

Leave a comment