उरई। सनातन धर्म इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी सर ने अपनी कार्यकारिणी का एलान किया।

कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। जिनमें मोती लाल निरंजन, बृजेंद्र कुमार अहिरवार, बालकिशन वर्मा, रामआसरे शुक्ला, विनोद कुमार पटेरिया और रजनी पुरवार शामिल हैं। कमाल अहमद जिला मंत्री बनाये गये हैं। जेन्टर सिंह चैहान और पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर संगठन मंत्री, संजीव कुमार त्यागी, जितेंद्र कुमार, अशोक सिंह चैहान, विकास श्रीवास्तव, देवेंद्र शक्ला व प्रभात सेंगर सहमंत्री, परमानंद राजपूत कोषाध्यक्ष और अरविंद सिंह चंदेल आडीटर बनाये गये हैं। बृजराज सिंह परिहार, वीर सिंह यादव, रामबाबू प्रजापति सहित 15 को कार्यकारिणी सदस्य रखा गया है।

बैठक में राघवेंद्र सिंह सेंगर, रामजीवन शुक्ला, शिवमोहन मिश्रा आदि आधा सैकड़ा लोग उपस्थित थे।

Leave a comment