
उरई। सहकारिता चुनाव में गड़बड़ी के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी ने रविवार को विभिन्न विभागों के आठ कर्मचारी निलंबित कर दिए हैं। चार सहकारी सचिवों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है।
कोंच के ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार वर्मा साधन सहकारी समिति अंडा में निर्वाचन अधिकारी थे। इनके खिलाफ ओबीसी का प्रमाण पत्र न लगा होने के बावजूद उम्मीदवार का नामांकन स्वीकार कर लेने का आरोप प्रथम दृष्टया सही साबित होने पर उनको निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह डकोर के ग्राम विकास अधिकारी को साधन सहकारी समिति जैसारी कलां, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता हरीराम वर्मा को कुसमिलिया और लघु सिचाई के अवर अभियंता विजय बहादुर सिंह को साधन सहकारी समिति एट में सही नामांकन पत्र अनुचित ढंग से खारिज करने की वजह से निलंबित किया गया है। उक्त चारों समितियों के सचिव भी निलंबित कर दिये गये हैं।







Leave a comment