उरई। कालपी की कालीन बुनकर शमशीदा बेगम को लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उनके हुनर के लिए सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश सरकार हस्तशिल्प को प्रोत्साहन दे रही है इसी कड़ी में उद्योग विभाग ने कालपी के प्रसिद्ध कालीन बुनकर उद्यम से जुड़ीं रामचबूतरा नई बस्ती निवासिनी शमशीदा बेगम पत्नी हाजी एहसान को सम्मानित करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा था। लखनऊ में गत दिनों अवध शिल्प ग्राम में आयोजित समारोह में राज्यपाल रामनाईक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शमशीदा बेगम को पुरस्कार एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि बुंदलेखंड में लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार तेजी से कदम उठा रही है। समारोह में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य, केबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी, प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अमित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a comment