
कोंच-उरई । सीओ रुक्मिणी वर्मा ने रविवार को कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण किया जिसमें मिलीं खामियों को लेकर उन्होंने जरूरी निर्देश दिये। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि छोटी मोटी कमियां हैं जिन्हें ठीक करने की जरूरत है। लंबित विवेचनाओं की संख्या हालांकि कुछ ज्यादा है जिन्हें सामान्य स्तर तक लाने के लिये विवेचनायें निपटाने के निर्देश दिये गये हैं।
सीओ ने निरीक्षण में मुंशियाने तथा अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया और अव्यवस्थित अभिलेखों का रखरखाव ठीक ढंग से रखने के निर्देश दिये। उन्होंने शस्त्रागार, मैस, लाइन घरैया का भी मुआयना किया और जहां जहां कमियां दिखी उन्हें शीघ्र ही दूर करने के लिये कहा। उन्होंने कोतवाली में साफ सफाई को लेकर भी कहा कि सरकार की स्वच्छ भारत मिशन की अवधारणा को अंगीकार करते हुये पूरे परिसर की साफ सफाई बहुत ही अच्छे ढंग से रखने के निर्देश दिये। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हालांकि पहले की अपेक्षा कुछ सुधार हुआ है जिसमें और सुधार के लिये भी कहा गया है ताकि आदर्श स्थिति बन सके। पिकेट और गश्त को लेकर भी उन्होंने जरूरी निर्देश दिये जाने की बात कही है। इस दौरान कोतवाल संतोषकुमार सिंह, एसएसआई मनोज सिंह, एसआई कमल नारायण, रामकुमार सिंह चौहान, केदार सिंह, राजीवकेुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।







Leave a comment