कोंच-उरई । नदीगांव पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अबैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक नदीगांव थाना प्रभारी रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, एसआई घनश्याम सिंह ने गश्त के दौरान घिलौर मोड़ से मानवेन्द्रसिंह पुत्र राजेशकुमार निवासी घिलौर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर तमंचा तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुये हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये बदमाश के पर लूट के भी कई मामले दर्जै हैं और अभी वह ग्वालियर जेल से छूट कर आया है। उसके खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।







Leave a comment