* सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर व कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

कोंच-उरई । सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि समाज के गरीब और असहाय लोगों की सेवा करने से बड़ा और कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि बिशेष अवसरों पर इस तरह के रचनात्मक कार्य दूसरों को भी ऐसा करने की प्रेरणा देते हैं।

 

 

महाविद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष श्यामनारायण हूंका की अध्यक्षता, विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य तथा संघ के जिला प्रचारक पीयूष श्रीवास्तव, प्रबंधक गिरिजा हूंका, पत्रकार ब्रजेन्द्र मयंक, ग्राम प्रधान अवधविहारी हिंगुटा, ओमनारायण मिश्रा आदि के बिशिष्टï आतिथ्य में संयोजित कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिवार के सदस्यों ने सभी का माल्यार्पण और बैज अलंकरण कर स्वागत किया। चिकित्सकों डॉ. प्रह्लाद सिंह निरंजन, डॉ. जितेन्द्र वर्मा, डॉ. अवधेश दीक्षित, डॉ. सरिता पटेल, नेत्र बिशेषज्ञ राजेशकुमार निरंजन, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरके शुक्ला, डॉ. मंगलाचरण वाजपेयी, डॉ. प्रमोदकुमार, डॉ. रचना, डॉ. छाया आदि ने 435 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें जरूरी उपचार सुझाया तथा उपलब्ध दवाइयां उन्हें प्रदान कीं। विधायक व अन्य अतिथियों के हाथों दो सौ गरीबों को कंबलों का वितरण कराया गया। कोऑर्डीनेटर कन्हैया नीखर ने आभार जताया। इस दौरान आशुतोष हूंका, प्राचार्य डॉ. सावित्री गुप्ता, ब्रजेन्द्रसिंह, संतोष रायकवार, दिनेशबाबू, डॉ. सरताज खान, धर्मेन्द्र निरंजन, दीपांकर, पुष्पेन्द्र वर्मा, धीरज बुधौलिया, राजकुमार, कदीम, मुश्ताक, भूपसिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a comment