
उरई । आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जहां हर राजनैतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गया है, वहीं बसपा ने भी इस कड़ी में अपनी रफ्तार तेज कर दी है। पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के निवास पर जिला जालौन के बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि ने की ।
कानपुर बुंदेलखंड मंडल के कोऑर्डिनेटर लाला राम अहिरवार ने की बैठक की शुरुआत बाबा साहब और पार्टी संस्थापक स्व. काशीराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की । इस अवसर पर लालाराम ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।
उन्होंने योगी सरकार पर भी निशाना साधा। योगी सरकार को दलितों, शोषितों और वंचितों पर हो रहे अत्याचार का दोषी ठहराया। उन्होंने जिले में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर बसपा सुप्रीमों मायावती को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने को कहा।
बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान मंडल कोऑर्डिनेटर ने बताया कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पूर्व एमएलसी तिलकचंद्र अहिरवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्व समाज के साथ साथ दलित समाज की सभी जातियों को भागीदारी देना चाहती है, जिसके लिए जहाँ जालौन- गरौठा-भोगनीपुर की सुरक्षित सीट से बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी को प्रत्याशी बनाया है वहीं इटावा लोकसभा सुरक्षित सीट से जाटव अहिरवार समाज के व्यक्ति को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर ,कानपुर बुन्देलखण्ड कोऑर्डिनेटर लाला राम अहिरवार ,जोन इंचार्ज भीम राव अंबेडकर , जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि ,जितेंद्र शंखवार ,डॉ बृजेश जाटव, रवि मौर्य ,पूर्व मंत्री अकबर अली , पूर्व मंत्री चैन सुख भारती, कदौरा नगर पंचायत अध्यक्ष ज़मीर आलम,जगजीवनराम , ई.मनमोहन जाटव , डॉ देवेंद्र, रामसनेही बाबू जी, राम दुलारे कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा, सहेंद्र यादव ,श्रीपाल ,भगवान सिंह यादव, रवि वर्मा, पन्ना लाल वर्मा के साथ सभी जिले के प्रमुख बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहें ।







Leave a comment