कालपी –उरई । कोतवाली कालपी में क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम की अध्यक्षता में कालपी एवं कदौरा  थानों की अपराध समीक्षा बैठक (अर्दली रूम) संपन्न हुई। इस मौके पर उन्होंने अपराधों के नियंत्रण तथा शान्ति व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया।

कदौरा थाना प्रभारी वृजनेश सिंह यादव एवं सब इंस्पेक्टरों की मीटिंग ली गई। कदौरा थाने में 25 मुकदमों की विवेचनाएं लंबित चल रही है। क्षेत्राधिकारी ने बारी-बारी से सब इंस्पेक्टरों के पास मुकदमों की विवेचना की समीक्षा की। इसके पहले कालपी कोतवाली के थानेदारों की मीटिंग आहूत की गई। कालपी कोतवाली में लंबित 43 मुकदमों के विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए क्षेत्राधिकारी गौतम ने निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का गतिशीलता से निस्तारण करके अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी की जाए। शासकीय कार्यों में हीला हवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस के शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई। वही मुख्यमंत्री एवं शासन से संदर्भित प्रार्थना पत्रों के समाधान करने का जायजा लेते हुए क्षेत्राधिकारी ने मातहतों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाए। प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक  वीरेन्द्र सिंह,सर्बेस सिंह, ज्ञान भारती चैकी इंचार्ज, सफीक खान,  जगत नारायण यादव, शीतला शरण मिश्रा, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Leave a comment