जालौन-उरई । नवोदय विद्यालय के इंटर के छात्र रितुराज द्वारा मलंगा नाले में कूंदकर आत्महत्या कर लेने के मामले में छात्र के पिता ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर पैसा मांगने तथा पैसा न देने पर बच्चे का शारीरिक वमानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पिता पुलिस को दिये शिकायती पत्र में प्रधानाचार्य पर छात्र को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

 

सूरज प्रसाद उर्फ पप्पू प्रधान पुत्र कलकाई निवासी प्रतापपुरा ने एक शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया है जिसमें कहा गया है कि उनका बड़ा स्मृति भूषण जवाहर नवोदय विद्यालय उरई का छात्र रहा इसके बाद उनका छोटा बेटा रितुराज भी नवोदय विद्यालय उरई का प्रतिभाशाली इंटर का छात्र था। दो बच्चों के नवोदय विद्यालय में पढ़ने के कारण उनके सम्बन्ध प्रधानाचार्य राकेश कुमार सैजवार से अच्छे थे। अच्छे सम्बन्धों के कारण छः माह पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य ने निजी आवश्यकता के लिए दो लाख रुपए मांगे थे। मांग पूरी न कर पाने से प्रधानाचार्य नाराज हो गए तथा उनके पुत्र रितुराज का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। पैसा न मिलने से नाराज प्रधानाचार्य ने उसे अगस्त माह में विद्यालय से निस्काशन कर दिया था जिसके कारण वह दो माह तक घर पर बैठा रहा। विद्यालय से निकाले जाने तथा प्रधानाचार्य द्वारा उत्पीड़न किये जाने से उनका बेटा अवसाद का शिकार हो गया। प्रधानाचार्य के उत्पीड़न से परेशान उनके पुत्र रितुराज 16 जनवरी से गायब हो गया था तथा 30 जनवरी को उसका गांव के पास मलंगा नाले से शव बरामद किया गया है। छात्र के पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि जब उनका नाबालिग बेटा घर से गया था तो वह अपने हस्तलेख में कुछ इबादत भी लिखकर गया था जिसके आधार पर उन्होंने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पिता ने पुलिस से मांग की है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सैजवार के खिलाफ रितुराज को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करना का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाय जिससे उन्हें तथा उनके मृतक पुत्र को न्याय मिल सके तथा नवोदय विद्यालय में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होने से रोका जा सके।

Leave a comment