
उरई। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ ने कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों पर आत्मरक्षा के लिए गोली चलाने की वजह से भारतीय सेना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर गुस्सा जताया है और कहा है कि इससे भाजपा की असलियत का पर्दाफाश हो गया है।
गुरुवार को समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के बेनर तले पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्थन से चल रही जम्मू कश्मीर सरकार ने सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर उसका मनोबल गिराने का काम किया है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कारनामे का भाजपा राजनैतिक फायदा उठा लेती है। दूसरी ओर उसकी सरकार सेना के उचित संरक्षण के लिए गंभीर नही है।
ज्ञापन में राष्ट्रपति से कश्मीर में सेना के अधिकारियों और जवानों के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमें तत्काल वापस कराने के लिए हस्तक्षेप की मांग की गई है। इस मौके पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, प्रदेश महासचिव जयदेव सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष कैप्टन गंगाराम पाल, सूबेदार मेजर भूरे सिंह चैहान, गुलाब सिंह यादव, सूबेदार रामजी सिंह, रामरूप पाल, सूबेदार मेजर आशाराम दोहरे, हवलदार योगेंद्र सिंह, राजेंद्र पाल, मधुसूदन सिंह परिहार, जगत सिंह पाल, सोहेल अहमद, बलराम पाल, सुरेंद्र सिंह यादव, किशोरी लाल, वृंदावन पाल आदि उपस्थित थे।







Leave a comment