
उरई। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को पुलिस के अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ आबाज बुलंद करने पर महेन्द्र निरंजन, सुरेन्द्र निरंजन एवं दयाशंकर झा की शहादत को सलाम किया।
पार्टी के जिला कार्यालय में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सुरेन्द्र निरंजनए महेन्द्र निरंजन एवं दयाशंकर झा की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने कहा कि उक्त तीनों ने अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया है और अपने एवं समाज की आबाज उठाते समय वह शहीद हो गए। समाजवादी पार्टी स्वण् महेन्द्र निरंजनए सुरेन्द्र एवं दयाशंकर झा को शहीद का दर्जा देती है और हर साल एक फरवरी को उनकी शहादत को याद करती है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन एक फरवरी 2004 को जनपद के कोंच कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल डीडी सिंह राठौर के द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता सुरेन्द्र सिंह निरंजन उनके भाई महेन्द्र निरंजन और दयाशंकर झा की तब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब सुरेन्द्र सिंह निरंजन बेवजह कोतवाली में रात भर दामाद को बंद करने के विरोध में कोतवाल डीडी सिंह राठौर के खिलाफ आबाज बुलंद की थी। पुलिस के अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ आबाज बुलंद करने से खफा तत्कालीन कोतवाल डीडी सिंह राठौर ने उक्त तीनों लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। समाजवादी परिवार इन शहीदों को हर साल श्रद्धासुमन अर्पित करता है। श्रद्धाजलि कार्यक्रम में बीरेन्द्र यादवए ज्ञानेन्द्र सिंह निरंजनए एलआर विश्वकर्माए महेन्द्र विश्वकर्माए संजय रेडीए रामकृपाल दद्दाए मयंक कुशवाहाए नत्थू कुशवाहाए अरविंद निरंजनए मोण्तारिकए नवीन विश्वकर्माए सोमेन्द्र सिंहए अतीक आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Leave a comment