
उरई। जालौन तहसील की औरेखी ग्राम पंचायत में स्कूल माडल शौचालय का उदघाटन मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था भी साफ-सुथरी होनी चाहिए। जिससे लोगों को शौचालय में ही निवृत्त होने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलती है। उन्होंने इस मामले में औरेखी ग्राम पंचायत की पहल की सराहना की और अन्य ग्राम पंचायतों से भी इसका अनुकरण करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जालौन रमाशंकर प्रजापति, सहायक विकास अधिकारी पंचायत डकोर बलवीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रमेश उदैनिया ने ग्रामीणों को विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में अवगत कराया।







Leave a comment