उरई। आपसी विवाद के चलते दो पक्ष गांव में आपस में भिड़ गये। जिसमें मारपीट तक हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवासी श्याम मोहन उर्फ मुन्ना सेठ ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सुभाष विश्वकर्मा झाड़फूंक को लेकर उनसे गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने गाली देने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग में उसका चालान कर दिया।

 

Leave a comment