कोंच-उरई । गत एक माह पूर्व दिल्ली से बहला फुसला कर अगवा की गई नाबालिग लड़की को दिल्ली पुलिस की टीम  ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ग्राम अंडा से बरामद कर लिया है। इसी के साथ लड़की को अगवा करने बाला आरोपी नाबालिग किशोर भी पुलिस गिरफ्त में फंस गया है। दोनों को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गत माह दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन थाना इलाके से एक नाबालिग किशोरी को अगवा किया गया था। इस मामले की एफआईआर लड़की के परिजनों ने कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा निवासी नाबालिग किशोर विकास उर्फ अवधेश पुत्र राजकुमार के खिलाफ नामजद दर्ज कराई थी। गुजरी 30 जनवरी को दिल्ली पुलिस की टीम एसआई सरिता की अगुवाई में कोंच आई और कोतवाली पुलिस से संपर्क साध कर सारा बाकिया बताया। सागर चौकी इंचार्ज राजीवकुमार त्रिपाठी सिपाही देशवीर सिंह ने दिल्ली पुलिस का सहयोग करते हुये अंडा गांव में आरोपी के घर दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया। आरोपी विकास भी पुलिस गिरफ्त में आ गया है। जरूरी लिखा पढी के बाद दिल्ली पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। बताया गया है कि आरोपी विकास दिल्ली में किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। जिस इलाके में वह रहता था उसी इलाके की एक किशोरी को उसने अपने जाल में फंसा लिया और मौका हाथ लगते ही उसे अगवा कर अपने घर अंडा ले आया।

 

Leave a comment