
कोंच-उरई । आज से ठीक चौदह बर्ष पूर्व कोंच कोतवाली में हुये भीषण नरसंहार में मारे गये तीन जांबाजों रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पूर्व मंडलीय पदाधिकारी महेन्द्रसिंह निरंजन, मथुराप्रसाद महाविद्यालय प्रबंध समिति के तत्कालीन मंत्री सुरेन्द्रसिंह निरंजन व उनके मित्र दयाशंकर झा को उनकी चौदहवीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। इस अवसर पर उनके नाम से संचालित महेन्द्रसिंह निरंजन, सुरेन्द्रसिंह निरंजन, दयाशंकर झा मैमोरियल महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर में हवन पूजन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। वहां इन तीनों शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी गई। इसी के साथ मथुराप्रसाद महाविद्यालय कोंच में वृक्षारोपण किया गया और सीएचसी कोंच में मरीजों को फल वितरित किये गये।
मथुराप्रसाद महाविद्यालय कोंच में शहीदों की याद में आधा दर्जन वृक्षों का रोपण किया गया। आहूत श्रद्घांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज भी उस काले दिन की याद आते ही ब्रिटिश हूकूमत में होने बाली पुलिस बर्बरता की याद ताजा हो उठती है। तीनों जांबाजों ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुये अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था जो जाया नहीं जायेगा, लोगों को उनकी शहादत से सीख मिलती है कि अन्याय और अत्याचार का प्रतिकार हर मोर्चे पर करना चाहिये। एमपीडीसी के प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, प्रबंधक डॉ. केदारनाथ निरंजन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरीशंकर लोहिया, कोषाध्यक्ष शिवकुमार निरंजन आदि ने भी उन्हें शाब्दिक श्रद्घाप्रसून समर्पित किये। पुरुषोत्तमदास रिछारिया ने महाविद्यालय परिसर में शहीद सुरेन्द्रसिंह निरंजन जो उस समय प्रबंधकारिणी समिति के मंत्री थे, की मूर्ति स्थापित कराने की बात रखी जिस पर प्रबंध समिति की बैठक प्रस्ताव लाने पर सहमति बनी। इसके बाद सीएचसी कोंच में मरीजों को फल वितरित किये गये। इस दौरान केशव बबेले, असद अहमद, अंजनी श्रीवास्तव, ऋषि झा, हरिश्चंद्र तिवारी, पारस वर्मा, डॉ. मृदुल दांतरे, कल्लू यादव, मुलायमसिंह निरंजन, शिवम झा, छोटू टाइगर, हिमांशु राठौर, सुमित झा, राजेन्द्र यादव, अशोक गुर्जर, गुफरान अहमद, दीपू सोनी, राहुल राठौर, दुर्गेश कुशवाहा, रवि दुवे, नवीन कुशवाहा, तरुण निरंजन आदि मौजूद रहे। उधर, एमएसडी महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर में भी तीनों शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। वहां पर हवन और शांति पाठ का भी आयोजन किया गया।







Leave a comment