हरदोई;उरई । सांसद का गोद लिया गांव हरदोई गूजर बुनियादी सुविधाओं के नाम पर अत्यधिक पिछड़ा हुआ है और जिस तरह से गांव में जगह.जगह जलभरावए गदंगी के ढेर लगे हुए है और आधे से अधिक आबादी खुले में शौच करने को विवश है उससे नही लगता कि हरदोई गूजर अक्टूबर 2018 तक खुले में शौच मुक्त गांव घोषित हो पाएगा।
भले ही प्रधानमंत्री की मंशा खुले में शौचक्रिया न की जाए इसके लिए समूचे देश में एक अभियान भी चलाया गया। करोड़ों के विज्ञापनों के द्वारा देश की जनता को बताया गया कि खुले में शौच एक सामाजिक बुराई भी है इसके साथ.साथ स्वास्थ्य के लिए भी कितनी हानिकारक है। तमाम योजनाओं के साथ शासन स्तर पर घर.घर शौचालयों का भी निर्माण कराया जा रहा है। इस वस्ती की आबादी लगभग छह हजार की है। जो एक हजार परिवारों में बंटी है। यहां शौचालयों का निर्माण लगभग छह है जिसमें बहुत से खराब भी पड़े है। जिससे यहां के निवासियों को मजबूरी में खुले में शौचालय जाना पड़ता है। वस्ती के प्रवेश द्वार मोटर स्टैंड से ही मुख्य मार्ग के दोनों ओर कूड़ा करकट व गदंगी के ढेर लगे है। वस्ती में बनी गंदे पानी की निकासी नालियां पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिनका पानी रास्तों में भर जाता है। जिससे यहां पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं संक्रामक रोग फैलने का डर रहता है। यहां का सफाई कर्मी हमेशा नदारत रहता है। वह कभी कभार ईद के चांद की तरह दर्शन देकर फिर गायब हो जाता है।
पेयजल के लिए लगाए गए हैंडपंप आधे से ज्यादा महीनों से खराब पड़े है जो कुछ ही समय बाद आने वाली गर्मियों में वस्ती वालों को पेयजल की समस्या बनेगी। इसके साथ ही पानी की टंकी से पेयजल की सप्ताई के लिए जो पाइप लाइन बिछाई जा रही है वह मानक गुणवत्ता की धज्जियां उड़ा रही है। आगे आने वाले समय में ग्रामवासियों के लिए समस्या भी बनेगी। इसके साथ ही समूची वस्ती के सीसी मार्गो को लाइन बिछाने से उखाड़ दिया गया जिससे ग्राम के सभी मार्ग उबड़ खाबड़ हो गए है। जिससे बिन वाहन तो क्या पैदल चलना भी दूभर हो जाएगा तथा वस्ती के लोगों के लिए आने वाली बरसात भारी मुसीबत साबित होगी।
गांव में फैली अव्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से बनाने के लिए ग्राम के संभ्रात नागरिकों ने सांसद भानु प्रताप वर्मा व जिलाधिकारी से मांग की है। कि शासन स्तर से घोषित व सांसद के गोद लिए ग्राम को आदर्श ग्राम में परिवर्तित करने के लिए जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी को इस वस्ती को अपनी निगहवानी में लेना पड़ेगा। मांग करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रभूषण दूरबारए वरिष्ठ अधिवक्ता किशोरीशरण शुक्लाए पूर्व अध्यापक किशनानंद चचैदियाए पूर्व अध्यापक सूरज सिंह यादवए पूर्व अध्यापक बीरेन्द्र सिंह सेंगरए राघवेन्द्र दूरवारए बसपा के वरिष्ठ नेता सीताराम भाटियाए सपा के वरिष्ठ नेता राजेश यादवए पूर्व प्रधान विश्वनाथ सिंह गुर्जरए पूर्व प्रधान राजा बेटा गुर्जरए पूर्व प्रधान इमिलिया वाली पालए युवा नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं में पंडित तिवारीए हरीओम यादवए अमरेन्द्र सिंह यादवए अर्जुन यादवए जगमोहन राठौरए दुर्गा अहिरवारए शिवरे अहिरवारए के साथ दर्जनों संभ्रांत व वरिष्ठजनों ने मांग की है।







Leave a comment