उरई। एक जिला एक उद्योग के अंतर्गत जनपद में चयनित कालपी के हाथ कागज उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को एक आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने आदेश में सभी विभागों से कहा है कि वे अपने उपयोग के फाइल कवर आदि सभी कागज कालपी के हाथ कागज उद्योग से ही खरीदें। इससे कालपी के हाथ कागज उद्यमियों को अपना माल खपाने का बेहतर अवसर मिलेगा और इस उद्योग में नई जान आयेगी।

Leave a comment