उरई। चुर्खी में शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों से डीजल के पेटी डीलर के भण्डारण में आग लग गई जिससे एक के बाद एक डीजल भरे ड्रमों में विस्फोट के कारण पूरा गांव दहल गया।
चुर्खी में किसान बायो डीजल में अचानक शाम को आग भड़क उठी। जिसने विकराल और भयानक रूप ले लिया। देखते ही देखते आग पूरे इलाके में फैल गई। दुकान में रखे डीजल के 10 ड्रम तेज धमाके के साथ आग के कारण फट गये। जिससे लपटें दूर-दूर तक लपक उठीं। गांव में दहशत का माहौल है और डीजल के उक्त टैंक के पास भारी भीड़ के कारण गहमा-गहमी मची हुई है। दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है। लोग आग को बस्ती तक फैलने से रोकने की मशक्कत में जुटे हुए हैं।







Leave a comment