जगम्मनपुर-उरई। पशु पालन विभाग का बहुउददेशीय शिविर शुक्रवार को कस्बे में आयोजित किया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बछड़ों का बधियाकरण किये जाने के साथ पशु चिकित्सा के तमाम आयामों पर कार्य संपन्न हुआ।
विकास खंड रामपुरा के अंतर्गत जगम्मनपुर के नजर बाग में पशु पालन विभाग का बहुउददेशीय शिविर आज आयोजित किया गया। शिविर में प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी रामपुरा डा. सुरेश सिंह, डा. केके द्विवेदी जगम्मनपुर, प्रदीप पाल ड्रेसर एवं समस्त पैरावैट स्टाफ शामिल रहा।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय द्विवेदी, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष ताहर सिंह यादव, घनश्याम शाक्यवार, पंचम सिंह सेंगर, रामवीर सिंह यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उपादेय शिविर की सराहना की।







Leave a comment