उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में नैनापुर के पास ईटों से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को रौंद दिया। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। उसके साथ बैठे उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये।
इटावा जिले के फफूंद थाना अंतर्गत भौनकपुर गांव निवासी इंदु पाल (26वर्ष) पुत्र रमेश अपने मित्रों विनेश पुत्र अजय पाल और अतुल पुत्र वीरेंद्र राठौर के साथ रिश्तेदारी में मदारीपुर में आया था। शनिवार को वह वापस लौट रहा था। तभी नैनापुर में राधिका होटल के सामने ईटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रोंग साइड में आकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे इंदु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अतुल और विनेश को हालत गंभीर होने के कारण कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया।

Leave a comment