उरई। कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पिण्डारी निवासी प्रदीप कुमार (35वर्ष) पुत्र शेष नारायण अपने मित्र हरीशंकर उर्फ बंटे (40वर्ष) को साथ बैठाकर गांव से एट जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही जायलो कार से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल ले आई। जहां प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि हरीशंकर की हालत इलाज के दौरान नाजुक बनी हुई है। बाद में पुलिस ने प्रदीप का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।







Leave a comment