उरई। घर के बाहर खेल रहे मासूम को बाइक सवार ने कुचल डाला। जिसके कारण नाजुक हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बा जालौन के मोहल्ला रापटगंज में केशव का 5 वर्षीय पुत्र डुग्गू घर के बाहर रास्ते में खेल रहा था। अंधाधुंध गाड़ी चला रहा बाइक सवार उस दौरान उधर से गुजरा और बालक को टक्कर मारता हुआ निकल गया जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत खराब होने के कारण जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
उधर जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी अभिषेक कुमार कुसमरा के पास मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिडंत में गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Leave a comment