। अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा ने सफाई कर्मी की मौत पर उसके आश्रित को अनुकंपा नौकरी दिये जाने की मांग जोरदारी के साथ उठाई है। महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर विकास मंत्री के गृह नगर शाहजहांपुर में उनसे मुलाकात कर एक ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात कही।
महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र नाहर बाल्मीकि की अगुवाई में शाहजहांपुर गये प्रतिनिधि मंडल ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को ज्ञापन देकर कहा कि सूबे में तमाम सफाई कर्मियों की आकस्मिक मौत ड्यूटी के दौरान हो जाने पर उनके परिवार फाकाकशी की नौबत में घिर जाते हैं और उनके आश्रितों के समक्ष रोजी रोटी का घोर संकट उत्पन्न हो जाता है। कई परिवारों में केवल सफाई कर्मी ही परिवार के भरण पोषण का एकमात्र जरिया हैं, ऐसे में उसकी मौत से पूरा परिवार बिखर जाता है। सरकार से मांग है कि ऐसी स्थिति में उन परिवारों को संबल देने के लिये अनुकंपा नौकरी दिये जाने का प्रावधान बनाया जाये ताकि उनके आश्रितों को रोशनी की नई किरण दिख सके। प्रतिनिधि मंडल में संतोषकुमार, कालिया, खन्न, अखिलेश, अनिल, राजेश, देवेन्द्र, उदयराज, नीलू, रामजी, नीरज, रामबाबू, विजय, अमर आदि शामिल कहे।

Leave a comment