उत्तर मध्य रेलवे के उरई स्टेशन पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये। जिसकी जानकारी होने पर अधिकारी व दुघर्टना राहत टीम मौके पर पहुंची और पटरी से उतरे डिब्बों को सुधारने का प्रयास शुरु कर दिया।
हुआ यूंकि उरई रेलवे स्टेशन के पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। जिसे शंटिग कर लूप लाइन पर ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये। यह देख इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। जिस पर वह दुघर्टना राहत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इसका कारण जानने का प्रयास करते हुए राहत कार्य शुरु कर दिया। समाचार लिखे जाने तक गाड़ी के डिब्बे पटरी से क्यों उतरे यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a comment