उरई। कानपुर झांसी हाइवे पर बुधवार को देर रात एट थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने दो राहगीरों को कुचल दिया जिनमें से एक की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम केरला निवासी कान सिंह पाल (38वर्ष) पुत्र मातादीन और रविशंकर (45वर्ष) पुत्र देवीदयाल किसी कार्य से उरई गये थे। देर रात वे बस से वापस लौटे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलायां टोल प्लाजा के पास गांव जाने के लिए उतर गये। इसी दौरान दोनों को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिसमें रविशंकर की मौत हो गई। सूचना पाकर 100 नं0 पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची जिसने कान सिंह पाल को नाजुक हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

Leave a comment