
उरई। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गुरूवार को जिला परिषद तिराहा और चुर्खी बाईपास चैराहा पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। जिसमें कई दुकानदार बेदखल कर दिये गये।
सिटी मजिस्ट्रेट एनपी पाण्डेय ने आज भारी पुलिस बल के साथ पहले जिला परिषद तिराहे पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। यहां सड़क किनारे टट्र से घेरकर दर्जनों कपड़ा, जूता, चप्पल आदि की दुकानें चलाई जा रही थी। जिसके कारण कलेक्ट्रेट आने जाने वाला यातायात बाधित रहता था। सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी देखरेख में इन दुकानों को उखड़वाना शुरू कर दिया तो भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान बटोरना शुरू कर दिया। इस कारण अतिक्रमण हटाओं दस्ते को किसी तरह के प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। इसके बाद चुर्खी रोड बाईपास पर भी अभियान चलाया गया। दोनों जगह मैदान साफ होने से साफ सुथरा माहौल बन गया।







Leave a comment