
उरई। बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन और प्रशासन के कड़े रूख का सामना कक्ष निरीक्षकों को करना पड़ रहा है। शेखपुर बुजुर्ग स्थित कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कालेज परीक्षा केन्द्र के दो कक्ष निरीक्षक गुरूवार को लापरवाही की वजह से निलंबित कर दिये गये। उनके खिलाफ विभागीय आदेश का फरमान भी जारी कर दिया गया है।
आज सुबह की पाली में जालौन के उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने शेखपुर बुजुर्ग स्थित कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। कक्ष सं0 10 में सीटिंग प्लान के अनुसार परीक्षार्थियांे के न बैठे मिलने पर उपजिलाधिकारी ने पहले तो केन्द्र व्यवस्थापक प्रेमनाथ को जमकर फटकार लगाई। इसी बीच कक्ष निरीक्षक शिवशंकर गुर्जर का मोबाइल फोन खुला देखकर उन्होंने फोन अपने कब्जे में ले लिया और काॅल डिटेल चैक की। इसमें परीक्षा के दौरान मोबाइल से बात करने की जानकारी उजागर हो गई। उन्होंने मूल रूप से उच्चतर मा0 विद्यालय सहाव में तैनात शिक्षक शिवशंकर गुर्जर, साथ में उनके साथ कक्ष सं0 10 में ड्यूटी कर रहीं यूपीएस रिनियां की नम्रता वर्मा को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।







Leave a comment