
कोंच-उरई । शासन के निर्देश पर राष्टï्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गांव गांव सास-बहू सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं जिनका मकसद बिल्कुल साफ है कि घर परिवार में अगर सास-बहू हिलमिल कर रहें तो परिवार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकती हैं और घरेलू हिंसा में कमी आयेगी। इसके अलावा बच्चों का लालन पालन भी ठीक ढंग से हो सकेगा, खासतौर पर गर्भवती महिलाओं की देखरेख व समय समय पर टीकाकरण आदि हो सकेगा।
गुरुवार को ब्लॉक कोंच के ग्राम पनयारा में आयोजित सास-बहू सम्मेलन में अलग अलग गांवों से ग्यारह जोड़े सास-बहू के ग्राम सिामिरिया, पनयारा, पडऱी, वरोदा खुर्द आदि से बुलवाये गये थे। ग्राम प्रधान अरविंद निरंजन ने अध्यक्षता करते हुये कहा कि शासन की यह पहल काफी सकारात्मक है और इससे नई पीढी को उम्दा सीख मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के पीछे सरकार की सोच भले ही कुछ भी रही हो लेकिन इनसे सास-बहू के बीच बेहतर समझ बनेगी जिससे घर परिवार आदर्श बन सकते हैं। स्वास्थ्य मिशन से जुड़ी कार्यकत्र्रियों ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिïक भोजन दिया जाये, समय समय पर टीके लगवाये जायें, शौच केवल शौचालय में जायें, खुले में शौच से गंदगी फैलती है और संक्रामक रोग पैदा होते हैं। इस कार्यक्रम में सासों को टिफिन तथा गर्भवती महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भी ग्राम प्रधान के हाथों प्रदान करवाई गई। इस दौरान एएनएम विद्या शर्मा, प्रदीपसिंह, रेखा, आरती, संगीता, गंगादेवी, पूजा, खुशबू, शशि, मुन्नी आदि मौजूद रहे।







Leave a comment