जालौन-उरई । विद्यालय के प्रधानाचार्य की पिटाई से घायल छात्र ने परीक्षा की कापी लिखने के लिए लेखक की मांग उपजिलाधिकारी से की। छात्र की मांग पर उपजिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश थानाध्यक्ष कुठौन्द को दिये हैं।
हाई स्कूल की परीक्षा दे रहे छात्र प्रियांशु पुत्र बलवान सिंह निवासी छौलापुर ने एक शिकायती प्रत्यावेदन उपजिलाधिकारी को दिया है जिसमें कहा कि वह कर्नल ईश्वरीय सिंह इंटर कालेज शेखपुर खुर्द में हाई स्कूल की परीक्षा दे रहा। परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने 7 फरवरी को जोर से डंडा मार दिया जिसके कारण प्रार्थी के हाथ में चोट आ गयी है। हाथ में चोट आ जाने के कारण वह परीक्षा में लिख नहीं पा रहा। छात्र का आरोप है कि प्रधानाचार्य की पिटाई से घायल होने पर जब उसके अभिभावक ने कापी में लिखने के लिए राइटर की मांग की है तो प्रधानाचार्य ने दुत्कार कर भगा दिया है जिसके कारण वह परीक्षा में फेल हो जायेगा। छात्र ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर करवायी किये जाने की मांग के साथ लेखक दिलाये जाने की मांग की है। छात्र की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष कुठौन्द को तत्काल जांच कराकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।







Leave a comment