उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा दवा खिलाई गई। दवा खाने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि इस दवा के सेवन से व्यक्ति फाइलेरिया रोग से बच सकता है। किन्तु यह दवा फाइलेरिया रोग के लक्षण प्रतीत होने पर शीघ्र और समय पर पूर्ण उपचार से फाइलेरिया ठीक हो सकता है। इसलिए स्वस्थ रहने पर भी अभियान चलने पर हाईइथाइल कार्बाभाजिन दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करना आवश्यक है। इससे व्यक्ति फाइलेरिया से बच सकता है। यह विशेष अभियान 10 फरवरी से प्रारंभ होगा। जिससे स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर उम्र के हिसाब से गोली की मात्रा देगे और खिलायेगे। इसके खाने से कोई साइड इफेक्ट नही है। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्ति को दवा का सेवन नही करना है। इसके साथ ही खाली पेट दवा नही खानी है। कुछ खाकर ही दवा खाये। इसके बचाव हेतु अपने भवन के आसपास गंदा पानी न होने दे। जिससे इसमें मच्छर न पनप पाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया, मुख्य चिकित्साधीक्षक जिला अस्पताल, डा. आशाराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment