
माधौगढ(उरई )। ई-गवर्नेन्स वीएलई अनुराग प्रताप दोहरे और आशा शीमा देवी, नीतू शक्या, प्रिया शक्या के साथ स्वच्छ भारत पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्राम धमना में ग्राम के समुदाय की महिलाओं के बीच आज सातवंे दिन के कार्यक्रम में महिलाओं की स्वच्छता और उनके मासिक धर्म में सैनेटरी नैपकिन्स के इस्तेमाल को बढ़वा देने और उनके स्वास्थ्य को लेकर कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में आशा शीमा देवी द्वारा महिलाओं को अपने मासिक धर्म में परम्परागत तरीकों को न अपनाकर बाजार में सस्ती दरों पर उपलब्ध सैनेटरी नैपकिन्स के इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी। उन्होंने बताया कि महिलाओं में होने वाली अधिकांश बीमारियों का कारण कही न कही परंपरागत तरीकों को अपनाना हैं। किशोरियों को भी इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया गया। नीतू शक्या ने कहा कि रूढ़ि मान्यताओं के अनुसार मसिक धर्म में महिलाओं को अपवित्र माना जाता है जबकि यह एक जैविक क्रिया होती है। वही प्रिया ने महिलाओं को अपने स्वस्थ पर विशेष ध्यान देने की बात कही, क्योंकि महिलाओं के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी होती है। वीएलई अनुराग ने महिलाओं की व्यक्तिगत स्वच्छता न होने पर उनमें होने वाले संक्रमण और यूटरस कैंसर जैसे रोगों के बारे में बताया। महिलाओं ने भी खुलकर आपस में संवाद किया और अपनी स्वच्छता और सैनेटरी नैपकिन्स के इस्तेमाल की बात को स्वीकार किया। गरीब महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन्स का विरतण भी किया गया। इस कार्यक्रम में अनीता, सुनीता, रामकली, सुनीता, प्रिया, प्रियंका, आकांक्षा, अंजली आदि महिलाओं और किशोरियों ने सहभाग किया।







Leave a comment