अनुपस्थित दो कर्मचारियो का रोका वेतन
संविदा कर्मियो को दिया अल्टीमेटम

कदौरा(उरई )। कदौरा स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली एवं शिकायतों को लेकर विभागीय अधिकारी भी हलकान है। आज सीएमओ के औचक निरीक्षण में दो अनुपस्थित कर्मचारीयो का वेतन रोक दिया। वही सहकारी आवासों में कब्जा जमाये संविदा कर्मियो को भी आवास खाली करने को लेकर तीन दिन की मोहलत दी गयी।
ज्ञातव्य हो कि किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहने वाला कदौरा स्वास्थ्य केंद्र में आज सी एम् ओ द्वारा जांच पड़ताल के साथ कार्यवाही की गयी। जिसमे सर्वप्रथम अस्पताल की व्यवस्थाओ को देखा गया एवं अनुपस्थित एआर रामलखन गुप्ता व् टेक्नीशियन आशीष कुमार वर्मा के खिलाफ वेतन रोकने की कार्यवाही की गयी। वही अधिकारी द्वारा अन्य शिकायतों पर गुप्तता रखते हुए जांच की गयी साथ ही केंद्र में आये अतिरिक्त डॉक्टर बिना आवास के ही रह रहे है जिस पर गौरतलब करते हुए सीएम्ओ द्वारा सभी संविदा कर्मियो से स्पष्टीकरण मांगते हुए आवास खाली करने के लिए तीन दिनांे की मोहलत दी गयी अन्यथा की स्थित में कार्यवाही की भी बात कही गयी। गुप्त सूत्रों के मुताबिक डिपार्ट के ही किसी कर्मचारी द्वारा किसी कर्मचारी के खिलाफ जांच कार्यवाही का शिकायती पत्र दिया गया था अधिकारी द्वारा उक्त जांच भी की गयी। वही प्रेस वार्ता में सीएमओ अल्पना बरतारिया द्वारा बताया गया कि अनुपस्थित दो कर्मचारियों का वेतन रोका गया है वही आवास खाली न करने वाले स्मविदकर्मियो से भी स्पष्टीकरण मांग तीन दिन की मोहलत दी गयी।







Leave a comment