कोंच-उरई । कोंच से उरई की ओर जा रहा एक चार पहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट कर खाई में चला गया जिसमें चालक के घायल हो जाने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक राठ निवासी रमेश किसी काम से कोंच आया था। काम निपटाने के बाद बोलेरो नं. यूपी 91 एफ 8666 से बापिस राठ की ओर वाया उरई जा रहा था। जब वाहन पनयारा के पास पहुंचा तो अचानक ही चालक अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी औंधे मुंह खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में रमेश बुरी तरह घायल हो गया है जिसे राहगीरों ने किसी अस्पताल में भर्ती कराया है।







Leave a comment