कोंच-उरई । ढोंगी बाबा रामपाल के अनुयायियों द्वारा उनके प्रचार में कस्बे भर में टांगे गये होर्डिंग्स और बैनर पर प्रशासन की नजरें टेढी हुई हैं और पुलिस ने सभी बैनर होर्डिंग्स उतरवा कर कोतवाली में रख दिये हैं। यह कार्यवाही जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई है। बताया गया है कि धर्म को लेकर दुष्प्रचार करने बाली इस सामग्री को हटाने के लिये जिले भर में अभियान चलाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बाबा रामपाल ढोंगी बाबा के रूप में कुख्यात रहा है लेकिन अफीम की तरह धर्म का नशा करने बाले उसके हजारों अनुयायी अभी भी उसके कारनामों को लेकर लगातार दुष्प्रचार करने में लगे हैं। जिला प्रशासन ने ऐसे प्रचार को काफी गंभीरता से लिया है और जिले भर में टांगे गये इस तरह के प्रचार को हटाने के एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी के निर्देश पर कोंच में भी सीओ रुक्मिणी वर्मा की अगुवाई में चलाये गये अभियान के तहत जहां भी ये बैनर होर्डिंग्स दिखाई दिये उन्हें उतरवा का कोतवाली में रख दिया गया है। इस दौरान कोतवाल संतोषकुमार सिंह तथा पुलिस बल मौजूद रहे।

 

Leave a comment