उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में यमुना के पाल सरैनी पीपा पुल के किनारे बोरे में भरा शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक समाचारों के अनुसार मृतक की मारपीट कर गला दबाने के बाद हत्या की गई है। हालांकि उसकी अभी शिनाख्त नही हो सकी है।
यमुना की रेत में बारी लगाने वालों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे मछली ठेेकेदार को यहीं से तीन कुतंल मछली दी गई थी। तब लाश बंद बोरा नही था। इसके बाद यहां बोरे में बंद लाश फेकी जाने का अनुमान है।
खबर मिलने के बाद जालौन के उपाधीक्षक संजय शर्मा भी मौके पर पहुंच गये थे। उन्होंने थानाध्यक्ष सिरसाकलार शाकिर हुसैन और न्यामतपुर चैकी इंचार्ज रोशन लाल के साथ शव की शिनाख्त कराने के लिए काफी मशक्कत की। सहायता के लिए पुल के उस पार से कानपुर देहात के राजपुर थाने की बेहमई चैकी इंचार्ज को भी बुलवा लिया गया था। लेकिन देर शाम तक शव की पहचान नही हो पाई थी।







Leave a comment