उरई। अब प्रदेश की जेलों में गौशालाएं भी खुलेगीं। शुक्रवार को यह जानकारी राज्य के कारागार मंत्री जयकुमार जैकी ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की कई जेलों में खाली जमीन पड़ी हैं। ऐसी जेलों को चिन्हित किया जा रहा है। फिलहाल प्रदेश की 15 जेलों को चयनित किया गया है। इनमें गौशाला का निर्माण कराया जायेगा। गौशाला के माध्यम से ही जेल में कैदियो व बंदियों से जैविक खेती कराई जायेगी।
इसी दौरान बस्ती जेल में निरुद्ध चार शातिर अपराधियों द्वारा अपनी सैल्फी फेसबुक पर अपलोड किये जाने के मामले को लेकर मची हलचल के बाबत जयकुमार जैकी ने कहा कि मोबाइल फोन जेल में कैसे पहुंचा इसकी जांच कराई जायेगी। यदि प्रमाण मिले तो कारागार अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Leave a comment