उरई। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित की जा रही सामूहिक विवाह योजना के तहत आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय के कालपी रोड स्थित नवीन गल्ला मण्डी परिसर में सामूहिक विवाह योजना के तहत हिन्दू-मुस्लिम समाज के 58 जोडों का समूहिक विवाह सम्पन्न करवाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जनपद के प्रभारी एवं प्रदेश सरकार के जेल-कारागार मंत्री जय कुमार जैकी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 58 जोड़ों का विवाह सम्पन्न करवाया गया जिनमें 8 मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह भी शामिल है। विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री जयकुमार जैकी के अलावा कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन के साथ ही सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह चैहान भी मौजूद रहे। जिन्होंने सभी वैवाहिक जोडों को आशीर्वाद दिया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि जयकुमार जैकी ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए योजना संचालित की जा रही है जिससे गरीब परिवार के लोगों पर शादी का बोझ न पड़ सकेें और फिजूल खर्ची से भी बचा जा सकेें। इस मौके पर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर, मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर अक्षय त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।







Leave a comment