उरई। मांगों को लेकर आदर्श लोक शिक्षा समिति के दर्जनों पदाधिकारियों व संगठन से जुड़े शिक्षकों ने सरकार के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा प्रेरक समिति के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार शिक्षा प्रेरकों के साथ अन्याय कर रही है। यह सरकार घमंड में चूर है और तानाशाही के साथ काम कर रही है जिससे गरीब के बच्चों को शिक्षा के उजाले से वंचित रहने के हालात बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों के साथ धोखा देनी वाली सरकार को आने वाले समय में सबक सिखाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण प्रदेश के समस्त साक्षरता कर्मी बेरोजगार हो चुके है जो भुखमरी की कगार पर पहुंचते जा रहे है। धरना सभा को प्रमुख रुप से संगठन संरक्षक दिनेश कुमार, जिलाध्यक्ष कालीदास तिवारी, मनोज कुमार, अनिल कुमार पटेल, श्रीमती मंजू राजपूत, दीपा कुमारी, कल्पना देवी, मुलायम सिंह, अश्विन शुक्ला आदि ने सम्बंधित किया। धरना सभा में प्रमुख रुप से दिलीप पांचाल, देशराज सिंह, रविशंकर, कौशल किशोर, रवींद्र कुमार, संतोष कुमार, राजकिशोर सिंह, हमीर सिंह, मनोज कुमार, कुलदीप कुमार सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षा मित्र व शिक्षा प्रेरक मौजूद रहे।

Leave a comment