जालौन-उरई । मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित शिकायतों के आन लाइन निस्तारण में उपजिलाधिकारी जालौन को प्रदेश में जनवरी माह में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पोर्टल के माध्यम से हुई 60 शिकायतों को तहसील स्तर पर निर्धारित समय में निस्तारण करके तहसील को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
जन शिकायतों को आन लाइन दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से संचालित जन शिकायत पोर्टल के समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली ( आइ जी आर एस) के तहत जनवरी माह में पूरे प्रदेश में 2301 शिकायतें पंजीकृत हुई थी जिसमें 60 शिकायतें तहसील जालौन की राजस्व विभागों से सन्दर्भदित थी। उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में उनकी टीम निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी 60 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। जन सुनवाई की सभी राजस्व सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण हो जाने पर तहसील को प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने अपनी तहसील की टीम को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहने की प्रेरणा दी जिससे यह स्थान आगे भी बना रहे। उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी तहसील के श्रेष्ठ कार्य करने वाले लेखपालों को भी सम्मानित करेगें जिन्होंने शिकायतों के निस्तारण में तत्परता दिखाई।







Leave a comment