जालौन-उरई । विकास खण्ड के ग्राम सहाव के प्रधानमंत्री आवास योजना 2017-18 के चयनित लाभार्थी द्वारा 1लाख 10 हजार रुपये मिल जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा न कराने पर खण्ड विकास अधिकारी ने लाभार्थी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है।वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्राम सहाव निवासी प्रेम सिंह पुत्र बहादुर सिंह का चयन हुआ था। इसके लिए इलाहाबाद यू पी ग्रामीण शाखा सहाव के खाता में पहली किस्त 40 हजार तथा द्वितीय किस्त 70 हजार रुपए की राशि भेजी गयी थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1लाख 10 हजार रुपए भेजे जाने के महीनों बाद भी आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है। आवास के लिए पैसा मिलने के बाद भी आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है जिस पर खण्ड विकास अधिकारी सुदामा शरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभार्थी प्रेम सिंह के खिलाफ सरकारी धन हडपने का मामला दर्ज कराया है।

Leave a comment