कालपी-उरई । शुक्रवार को हाईस्कूल के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में कड़ाई और सीसीटीबी कैमरो की गिनरानी के कारण कालपी के दो परीक्षा केन्द्रों में 45 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी तथा दोनों केन्द्रों में सुबह की पाली में परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढ़ग से कराई गई।
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नुजहत जहां ने बताया कि हाईस्कूल के अंग्रेजी के पेपर में सुबह की पाली में पंजीकृत 298 छात्राओं में केवल 278 छात्राओं ने भाग लिया 20 छात्राएं परीक्षा में शामिल नही हुई तथा शुक्रवार को सेक्टर मजिस्टेªट आरपी मिश्रा ने विद्यालय के प्रत्येक कमरे का विधिवत निरीक्षण भी किया। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षाा निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। ठक्कर बापा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर शुक्रवार को पंजीकृत कुल 241 छात्रों में 216 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए 25 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा नही लिया तथा हाईस्कूल के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र के दौरान सेक्टर प्रभारी आरपी मिश्रा तथा उपजिलाधिकारी संतीश चंद्र ने छात्रों की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि सीसीटीबी कैमरो की निगरानी में प्रथम पाली के पेपर की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न हुई।







Leave a comment