उरई। भारतीय बौद्ध महासभा जनपद जालौन के तत्वावधान में श्रामणेर/ बौद्धाचार्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 30 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा जिसका उद्घाटन भदंत शीलप्रकाश महाथेरा कुशीनगर करेगे।
भारतीय बौद्ध महासभा के जिला संयोजक के अनुसार बौधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा संस्थापित भारतीय बौद्ध महासभा के द्वारा बौद्धाचार्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन टाउनहाल उरई के मैदान में किया जाएगा जो तीस मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। आठ अप्रैल को समापन समारोह में डा. भीमराव अंबेडकर के पौत्र भीमराव यशवंतराव अंबेडकर मुम्बई मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेगे। जबकि संरक्षक मंडल में भदंत आनंददेव महाथेरा बुद्धबिहारी कुकरगांव और विशिष्ट अतिथि के रूप में जयसेन बौद्ध मुम्बई, जीएस हरित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केपी सिंह हितैषी केन्द्र संगठक, जयसिंह सुमन प्रांतीय अध्यक्ष, राजवीर सिंह बौद्ध उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह सिद्धार्थ, ब्रजेश कुमार बौद्ध प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा प्रांतीय महासचिव राकेश मोहन बौद्ध भी मौजूद रहेगे।







Leave a comment