उरई। शनिवार की रात जालौन में चोरों ने खाद की एक दुकान में सेंध लगा दी और 8 हजार रुपये व इनवर्टर उठा ले गये।
जालौन में मोहल्ला चुर्खीवाल छोलापुर रोड निवासी राहुल चैबे की बंगरा मार्ग पर गल्ला मंडी के मार्केट में वंदना ट्रेडर्स के नाम से खाद की दुकान संचालित होती है। शनिवार की शाम राहुल अपनी दुकान का ताला बंद करके घर चला गया था। रविवार को जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर उठी देखकर उसे अनहोनी का अंदेशा हो गया।
दुकान के भीतर जाकर उसने देखा तो गोलक से 8 हजार रुपये व इनवर्टर व बैटरी गायब थी। राहुल ने अपनी दुकान में चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। इससे पहले 28 फरवरी और 1 मार्च की दरमियानी रात को भी चोरों ने जैक से शटर उठाकर ताहिर की दुकार ने जूता चोरी कर लिए थे। जबकि पप्पू तिवारी की किराना की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया था।
दो दिन के अंतराल में चोरों द्वारा जैक लगाकर शटर उठाकर की गई वारदातों से व्यापारियों में नाराजगी पनप रही है। उधर खाद की दुकान में चोरी की जानकारी मिलने पर चैकी प्रभारी विश्वनाथ सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि अभी तक वारदात का मुकदमा दर्ज नही हुआ है।

Leave a comment

Recent posts