जालौन-उरई। शराब पीकर अराजकता फैला रहे युवक को पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
होली का खुमार कुछ लोगों पर अभी तक नही उतरा है। नगर के मोहल्ला हरीपुरा में रविवार को इसी के चलते मुन्ना लाल वर्मा सुबह से ही शराब पीकर मतवाला हो गया। मोहल्ले के लोगों को परेशान करने के साथ-साथ वह राहगीरों को रोककर उनसे भी अभद्रता करने लगा। उसके उत्पात से आजिज होने के बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को खबर कर दी।
पुलिस दल को देखते ही हालांकि मुन्ना लाल का नशा हिरन हो गया लेकिन फिर भी उसे पुलिस ने बख्शा नही। पुलिस दल उसे टांगकर कोतवाली ले गया। जहां चालान लिखने के बाद उसे हवालात के अंदर कर दिया गया।

Leave a comment

Recent posts