उरई। धूम धड़ाके से होली खेलने के बाद कालपी में वैश्य एकता परिषद ने रविवार को यमुना के घाटों पर साफ-सफाई के लिए श्रमदान कर अभियान चलाया।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के कालपी में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल खेलने के होली के त्यौहार के समापन के साथ ही यमुना के घाटों पर साफ-सफाई के लिए श्रमदान कर अनुकरणीय पहल की।
संस्था के नगर अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में अरविंद कुमार सोनी, पारस पुरवार, अशोक पुरवार, चंद्रशेखर पुरवार, राममिलन गुप्ता, सुनील पटवा, विशाल पोरवाल, विनीत गुप्ता, दीपक पुरवार, शोभित पुरवार, महेश कुमार गुप्ता, हरीशंकर गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, राकेश प्रनामी, धर्मराज अग्रवाल, नीतू गुप्ता, रोहित विश्नोई, पप्पन पुरवार, सर्वेश पोरवाल, रवि राठौर, सौरभ गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, गिरेंद्र गुप्ता, शिवम गुप्ता, नरेश विश्नोई, गोपाल गुप्ता, उमाशंकर पुरवार, विनोद गुप्ता और गगन गुप्ता आदि ने किला घाट और बांकेबिहारी धाम पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए जमकर पसीना बहाया।
उनकी इस सेवा की नगर में भरपूर सराहना हुई। नदी स्वच्छता अभियान में वैश्य एकता परिषद व अन्य संस्थाओं के प्रयासों से कालपी नगरी अपना अलग मुकाम बनाने में कामयाब हो रही है।




Leave a comment