उरई। एट थाना क्षेत्र में खेतों की रखवाली करके लौट रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
बिलायां गांव के घनश्याम राठौर (67वर्ष) शनिवार की रात अन्ना जानवरों से फसल की रखवाली के लिए अपने खेत पर गये थे। जब वे वापस लौट रहे थे। तभी रेल की पटरी पर वे तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे उनके चिथड़े-चिथड़े उड़ गये।
सुबह राहगीरों ने जब क्षतविक्षत शव को देखा तो पुलिस और घरवालों को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment

Recent posts