उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक दबंग की शहजोरी से परेशान ग्रामीण ने पुलिस से गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव सहाव में दर्शन बाल्मीकि की दबंगी से लोग परेशान हैं। वह गांव के रविंद्र कुमार को आये दिन गालियां और फोन करके जान से मारने की धमकी देता है। कई दिन बर्दास्त करने के बाद रविंद्र ने रविवार को उसकी शिकायत पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस कार्रवाई की भनक मिलते ही दर्शन लापता हो गया।

Leave a comment

Recent posts